ओडिशा

ओडिशा-बंगाल समेत इन राज्यों में पहुंचा मानसून

HARRY
23 Jun 2023 4:25 PM GMT
ओडिशा-बंगाल समेत इन राज्यों में पहुंचा मानसून
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | देश के कुछ और राज्यों में मानसून का इंतजार खत्म हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार, तेलंगाना समेत कुछ और राज्यों में आगे बढ़ गया है। बिहार में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी, लोगों के अब मानसून का इंतजार खत्म हो गया है। शुक्रवार को बिहार में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है।देश की राजधानी दिल्ली में तीन दिनों से देर रात और सुबह के वक्त बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।

बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत है, हालांकि उमस भी बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में 28 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। अगर मानसून की बात करें तो दिल्ली में 29 जून तक इसकी एंट्री हो सकती है। आमतौर पर 20 जून तक इसे उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड पहुंचना चाहिए था. हालांकि, ऐसा अभी हुआ नहीं है। इसकी वजह चक्रवात बिपजॉय का असर भी है, इसलिए मानसून की रफ्तार कम है।

ओडिशा के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच गया है, जिसके कारण अगले चार-पांच दिनों में राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य के मलकानगिरी, कोरापुट और गजपति जिले के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है तथा अगले दो दिनों के दौरान इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

आईएमडी ने कहा कि अगले चार-पांच दिनों के दौरान कई क्षेत्रों में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, पुरी, गंजाम और कंधमाल में शुक्रवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसमें सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, देवगढ़, अंगुल, ढेंकनाल, क्योंझर और मयूरभंज में बिजली गिरने के साथ आंधी चलने का भी अनुमान है।

Next Story