ओडिशा

सुंदरगढ़ जिले में खान श्रमिक सुरक्षा किट वितरण में पैसों का घोटाला

Gulabi
15 Dec 2021 10:45 AM GMT
सुंदरगढ़ जिले में खान श्रमिक सुरक्षा किट वितरण में पैसों का घोटाला
x
खान श्रमिक सुरक्षा किट वितरण में पैसों का घोटाला
राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले में खान श्रमिकों को सुरक्षा किट बांटने में अनियमितता हुई है। जिला खनिज कोष से इसके लिए पहले 40 करोड़ फिर 10 करोड़ का अनुदान दिया गया। डीएमएफ सीईओ कार्यालय से राउरकेला श्रम आयुक्त, कोइड़ा एवं राउरकेला डीडीएम के जरिए श्रमिकों की सूची प्रस्तुत की गई थी। किट बांटने का दायित्व गुजरात की ठेका संस्था को जिला प्रशासन की ओर से दिया गया है। इसमें निर्माण श्रमिकों को भी मिलाकर करीब 17 हजार फर्जी श्रमिकों का नाम शामिल कर इसमें गड़बड़ी करने का आरोप लग रहा है।
डीएमएफ मुख्य कार्यपालक अधिकारी भैरव सिंह पटेल के पत्रांक 285 डीएमएफ दिनांक 1 सितंबर 2021 में सूची प्रस्तुत कर भेजने के लिए विभागों को सूचित किया गया था। इसके अनुसार सुरक्षा उपकरण खरीदकर संबंधित श्रमिकों में बांटा जाना था। इसमें ठेका संस्था एवं खान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से अनियमितता की गई है। इस सूची में खान श्रमिकों की जगह निर्माण श्रमिकों का भी नाम शामिल कर दिया गया है। 25 हजार खान श्रमिकों के बीच 10 करोड़ की सुरक्षा किट बांटे जाने की बात कही जा रही है। इस संबंध में डीएफएफ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पटेल भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। 2017 में निर्माण श्रमिकों के एकाउंट में चार-चार हजार रुपये तथा चार-चार हजार के उपकरण खरीदने तथा अन्य एक हजार मिलाकर कुल नौ हजार रुपये भेजे गए हैं। 2017 में 70 हजार 788 श्रमिकों को साइकिल दी गई है। इस तरह श्रमिकों के खाते में 28,24,80,131 रुपये दिए गए हैं। इसमें भी अनियमितता की शिकायत के बाद कैंप के माध्यम से सामग्री व साइकिल बांटी गई थी। जिले में 21 हजार 681 श्रमिकों को साइकिल एवं 6 हजार 222 को सुरक्षा किट दी गई है। इस पर 40.03 करोड़ रुपये खर्च किया जा चुका है। इसमें भी करीब 17 हजार फर्जी श्रमिक होने का पता चला है। डीएमएफ से खनिज श्रमिकों को किट एवं निर्माण श्रमिकों को साइकिल व किट प्रदान करने में अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच की मांग भाजपा की ओर से की जा रही है।
Next Story