
राउरकेला : केबलांग थाना अंतर्गत बेजरिया गांव में एक राजमिस्त्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई एवं अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। केबलांग पुलिस के द्वारा शव को जब्त किया गया एवं अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। रघुनाथपाली थाना क्षेत्र के जलदा पुलिस चौकी क्षेत्र के बालीजोड़ी बस्ती निवासी राज मिस्त्री 35 वर्षीय बुतरु ओराम बजेनिया गांव में अनूप तिर्की का घर बना रहा था। रविवार को काम बंद था। रात को भोजन करने के बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। तब उसे 108 एंबुलेंस के जरिये लहुणीपाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ह्रदयाघात से उसकी मृत्यु होने की आशंका जतायी जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





