![सामाजिक कार्यकर्ता शशोधर पंडा एवं बंडामुंडा थाना की ओर से सब्जी विक्रेताओं को मास्क और सैनिटाइजर किया गया वितरण सामाजिक कार्यकर्ता शशोधर पंडा एवं बंडामुंडा थाना की ओर से सब्जी विक्रेताओं को मास्क और सैनिटाइजर किया गया वितरण](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/02/07/1490906-jhj.webp)
x
सब्जी विक्रेताओं को मास्क और सैनिटाइजर किया गया वितरण
बंडामुंडा : सामाजिक कार्यकर्ता शशोधर पंडा एवं बंडामुंडा थाना की ओर से रविवार को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर शहर के सी-सेक्टर स्थित सब्जी मंडी में विक्रेताओं के बीच मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इस दौरान विक्रेताओं को मास्क दिया देने के साथ साथ हमेशा पहनने के लिए प्रेरित किया। बंडामुंडा थाने के सब-इंस्पेक्टर दीपुन दोलेई ने मास्क देने के दौरान विक्रेताओं को कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव का यह अहम हथियार है। इस अवसर पर बंडामुंडा थाने के एएसआइ अभिमन्यु दोलेई, हवलदार सुनील दास, शिव मिश्र आदि लोग मौजूद रहकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया।
Next Story