- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Madhya Pradesh : सड़क...
Madhya Pradesh : सड़क दुर्घटना में मां और बच्चे की मौत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : लेबड़-नयागांव फोरलेन पर ग्राम बोराली के पास सुजलन फैक्ट्री के पास ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसके 9 माह के बच्चे ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान धार के जेल रोड कॉलोनी निवासी सीमा बाई (25) तथा उसके बच्चे प्रयाग के रूप में हुई है। महिला का पति अजय भोई (30) तथा 3 वर्षीय बेटी उर्मिला भी गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों बाइक से मुलथान गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे तथा वहां से धार लौट रहे थे। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। महिला के गिरते ही ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस से तीन घायलों को सीधे धार अस्पताल पहुंचाया गया तथा महिला के शव को टोल प्लाजा की एंबुलेंस से बदनावर सिविल अस्पताल लाया गया।





