ओडिशा

ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से श्रमिक दंपती की मौके पर ही मौत, जांच शुरू

Gulabi
6 Dec 2021 11:42 AM IST
ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से श्रमिक दंपती की मौके पर ही मौत, जांच शुरू
x
श्रमिक दंपती की मौके पर मौत
राउरकेला : सुंदरगढ़ सदर थाना अंतर्गत सुबलया खइरखमन के पास रविवार की सुबह ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से श्रमिक दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर के नीचे दोनों के दबे होने के कारण क्रेन की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। पुलिस मामला दर्ज करने के साथ ही इसकी जांच शुरू की गई है।
सुबलया से ट्रैक्टर धान लाने के लिए खइरखमन की ओर जा रहा था। रविवार की भोर करीब पांच बजे चालक ने संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर पलट जाने से श्रमिक दंपती उसकी चपेट में आ गए एवं मौके पर ही मौत हो गई। सुबलया निवासी 45 वर्षीय युगल भोई उर्फ टिरो ने महिला श्रमिक से प्रेम विवाह किया था एवं दोनों साथ रहते थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची पर दोनों के ट्रैक्टर के नीचे दबे होने के कारण क्रेन को बुलाना पड़ा। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तथा मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू की गई है।
Next Story