
x
कुशामुरा के पास के गांव छामुंडा के व्यक्ति को स्कूटी में लिफ्ट देना वरुण मिर्धा को महंगा पड़ गया
संबलपुर : कुशामुरा के पास के गांव छामुंडा के व्यक्ति को स्कूटी में लिफ्ट देना वरुण मिर्धा (32) को महंगा पड़ गया। लिफ्ट मांगने वाले चित्तरंजन गनिक (39) ने उसकी निर्मम हत्या कर स्कूटी लेकर फरार हो गया। रिपोर्ट दर्ज होने पर जुजुमुरा थाना की पुलिस ने चित्तरंजन को सोमवार को गिरफ्तार कर इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया। चित्तरंजन के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपित चित्तरंजन ने माना की उसने वरुण की हत्या की और स्कूटी लेकर फरार हो गया। घटना 23 दिसंबर की रात संबलपुर जिला के जुजुमुरा थाना अंतर्गत कुशामुरा चौक पर हुई।
कुशामुरा गांव का वरुण मिर्धा स्कूटी से अपने गांव लौट रहा था। भीमखोज चौक पर छामुंडा के चित्तरंजन ने उससे लिफ्ट मांगा। लिफ्ट मिलने के बाद चित्तरंजन अपने गांव छामुंडा तक छोड़ने की जिद करने लगा। वरुण इसपर राजी नहीं हुआ और उसे कुशामुरा चौक पर उतार दिया। इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में चित्तरंजन ने लाठी से पीट पीटकर पहले वरुण को अधमरा किया, फिर सिर को चौक में लगे मील के पत्थर पर कूच दिया। 24 दिसंबर को कुशामुरा चौक में शव मिलने की खबर के बाद जुजुमुरा थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची, लेकिन शव का चेहरा कुचला होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। उसी रात, पुलिस को मृतक की पहचान कुशामुरा गांव के वरुण मिर्धा के रूप में हुई। पुलिस ने साइंटिफिक टीम और डॉग स्कवायड की सहायता से हत्यारे की तलाश में जुट गई और सोमवार के दिन मृतक वरुण के गांव से करीब दो किमी दूर छामुंडा गांव के चित्तरंजन को गिरफ्तार करने समेत उसके पास से वरुण की स्कूटी को भी बरामद कर लिया।
Next Story





