ओडिशा
Kamakhya Express दुर्घटनाग्रस्त 11 डिब्बे पटरी से उतरे ,हड़कंप मचा
Tara Tandi
30 March 2025 3:30 PM IST

x
Odisha ओडिशा: कटक के निर्गुंडी के पास ट्रेन दुर्घटना की खबर है। ट्रेन संख्या12551 कामाख्या एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतर गई हैं। कटक स्टेशन छोड़ने के बाद मंगोली स्टेशन के पास कामाख्या एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इसके कई डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना खुर्दा डिवीजन में हुई है, जानकारी के मुताबिक ट्रेन की B9 से B14 तक की बोगियां पटरी से उतर गई हैं। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए NDRF और मेडिकल की टीमें भेज दी गई हैं।
कामाख्या एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कारण निम्नलिखित ट्रेनों का मार्ग तत्काल प्रभाव से परिवर्तित कर दिया गया है:
12822 (BRAG)
12875 (BBS)
22606 (RTN)
रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी है कि हादसे के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उनके गंतव्य तक पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।
हेल्पलाइन नंबर्स जारी
Bhubaneswar Helpline – 8455885999
Cuttack helpline 7205149591
Bhadrak helpline – 9437443469
TagsKamakhya Express दुर्घटनाग्रस्त11 डिब्बे पटरी उतरेहड़कंप मचाKamakhya Express derailed11 coaches derailedpanic ensuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





