ओडिशा

झारसुगुड़ा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बने मो. अख्तर

Gulabi
26 Dec 2021 10:17 AM GMT
झारसुगुड़ा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बने मो. अख्तर
x
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव
झारसुगुड़ा : समाजवादी पार्टी के झारसुगुड़ा जिलाध्यक्ष मो. अख्तर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमोदन पर राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। यह जानकारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी अनुमोदित तालिका में दी है। मो. अख्तर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस जिम्मेदारी पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा।
ओडिशा में सपा के संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने का प्रयास करूंगा। दिव्यांगों ने लिया आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण : नगर के मंडलिया स्थित काली मंदिर स्थित सम्मेलन कक्ष में स्थानीय नगरपालिका की ओर से पहली बार दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पालिका की निवर्तमान पार्षद व 'लक्ष्य' दिव्यांग समूह की अध्यक्ष किरण दास के प्रयासों से बेलपहाड़ स्थित टीआरएल क्रोसाकि व भारतीय स्टेट बैंक की ओर से संचालित आरसेटी अर्थात ग्रामीण आत्म नियुक्ति प्रशिक्षण केंद्र के सहयोग से 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ।
शिविर में 20 दिव्यांगों ने लिक्विड डिटर्जेंट, फिनाइल व अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
नगरपालिका के कार्यनिर्वाही अधिकारी चंद्रमणि स्वाई की अध्यक्षता में समापन समारोह संपन्न हुआ। समारोह में आरसेटी केंद्र के निदेशक राजकुमार साहू, केंद्र की प्रशिक्षिका रजनी रानी नायक व 'लक्ष्य' दिव्यांग समूह की अध्यक्ष किरण दास ने अतिथि का दायित्व निभाया। वक्ताओं ने प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से विकलांगो को आत्मनिर्भर बनाने का अनूठा प्रयास बताया। अब प्रशिक्षण ले चुके दिव्यांग स्वयं रोजगार कर अपने को दूसरों के समकक्ष समझेंगे। उन्हें हीन भावना से ग्रसित नहीं होना पड़ेगा। शिविर में प्रशिक्षण ले चुके 20 दिव्यांगों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।

Next Story