ओडिशा

झारसुगुड़ा जिला क्रिकेट एसोसिएशन, प्रेस क्लब ने सीनियर वेटरन को हरा कर जीता मैच

Gulabi
27 Dec 2021 11:56 AM IST
झारसुगुड़ा जिला क्रिकेट एसोसिएशन, प्रेस क्लब ने सीनियर वेटरन को हरा कर जीता मैच
x
झारसुगुड़ा जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने सीनियर वेटरन क्रिकेट खिलाड़ियों व प्रेस क्लब के बीच बीटीएम मैदान में प्रदर्शनी मैच कराया

झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने सीनियर वेटरन क्रिकेट खिलाड़ियों व प्रेस क्लब के बीच बीटीएम मैदान में प्रदर्शनी मैच कराया। टॉस जीत कर प्रेस क्लब ने 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 159 रन बनाए। देबुन बक्शी ने 40 गेंद में 15 चौका व 3 छक्के के जरिए 86 रन बनाया। जवाब में सीनियर वेटरन 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 81 रन ही बना पाई। प्रेस क्लब ने 78 रन से मैच जीत लिया। प्रेस क्लब के देबुन बक्शी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। बेस्ट बॉलर प्रेस क्लब के प्रसन्न बेसन, श्रेष्ठ फिल्डर जितेन्द्र साहू, श्रेष्ठ बैस्टमैन जीतेंद्र देवता को भी अतिथियों ने सम्मानित किया। मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रज्ज्वल पटेल, उपाध्यक्ष जीवन महंती, सदस्य गोपाल दत्ता, चंदन महंती, बालाजी सक्सेना, अश्विनी कुमार महंती, जाहिद कुरैशी, रमेश भरत, गोपाल मुखर्जी, मैच अंपायर प्रज्जवल पटेल, नासिर अली उपस्थित थे.







Next Story