ओडिशा

अवैध संबंध मामला! राजगांगपुर के तहसीलदार शरत कुमार बाग पर उनकी पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Gulabi
4 Feb 2022 5:14 PM GMT
अवैध संबंध मामला! राजगांगपुर के तहसीलदार शरत कुमार बाग पर उनकी पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
x
तहसीलदार शरत कुमार बाग पर उनकी पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
राजगांगपुर : राजगांगपुर के तहसीलदार शरत कुमार बाग पर उनकी पत्नी डोलिया देवनाथ ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में राजगांगपुर थाना में दी गई तहरीर में डोलिया देवनाथ ने कहा है कि उनके पति के अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध है। वह जब अपनी तीनों बेटियों को लेने पति के सरकारी आवास पहुंची तब वहां ताला जड़ा था। वहां से तहसील कार्यालय जाने पर भी पति बाग नहीं मिले। बताया गया है कि उन दोनों का विवाह 2006 में बलांगीर कोर्ट में हुआ था।
उनकी तीन बेटियां हैं। आठ वर्ष तक दोनों के बीच अच्छे प्रेम संबंध रहे। इस बीच पति के पराई महिलाओं से संबंध होने की उन्हें जानकारी मिली। दोनों के बीच रिश्ते दिन पर दिन खराब होते चले गए। पति को कई बार समझाने की कोशिश भी की। साल 2015 में बलांगीर थाना में पति के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने दोनों के बीच सुलह कराया था। झारसुगुड़ा में उपजिलापाल रहते हुए फिर से उनका एक महिला से अवैध संबंध बन गया।
इस संबंध में 2020 में पति के खिलाफ झारसुगुड़ा थाना में मामला दर्ज कराया था। राजगांगपुर आने के बाद फिर से एक महिला के साथ अवैध संबंध स्थापित कर राउरकेला में पति पत्नी बनकर रह रहें है। झारसुगुड़ा विवाद के बाद उसके पति तीनों बेटियों को अपने साथ यहां ले आए थे। बेटी से पति के अन्य महिला से संबंध की उसे जानकारी हुई तो वह शिकायत करने थाना पहुंची। महिला ने इसकी शिकायत एसपी से भी की है। हालांकि खबर लिखे जाने तक थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ था।
Next Story