
Odisha ओडिशा : सरकार ने आज भारतीय वन सेवा (आईएफएस) कैडर में 15 अधिकारियों के तबादले कर बड़ा फेरबदल किया।
राज्य सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की।
अधिसूचना के अनुसार, 1993 बैच के आईएफएस अधिकारी प्रेम कुमार झा को ओडिशा का प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव वार्डन (सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू) नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें ओडिशा वन विकास निगम (ओएफडीसी) लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
झा इससे पहले वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में पर्यावरण निदेशक-सह-विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे।
1993 बैच की अधिकारी उमा नंदूरी को पीसीसीएफ केंदू लीफ (केएल) नियुक्त किया गया है। नंदूरी हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पूरी करने के बाद ओडिशा कैडर में वापस लौटी हैं।
इसी तरह, के. मुरुगेसन (1994 बैच) को अतिरिक्त पीसीसीएफ, एफडी-सह-नोडल अधिकारी, एफसी एक्ट नियुक्त किया गया है। मुरुगेसन इससे पहले ओडिशा के एसपीसीबी में सदस्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। अधिसूचना में कहा गया है कि मनोज वी. नायर (2001 बैच) को नंदनकानन जैविक उद्यान का निदेशक नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें कैम्पा के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। राज्य में खानों के पूर्व निदेशक जी. राजेश (2001 बैच) को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में पर्यावरण निदेशक-सह-विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, एम. योगजयानंद (2005 बैच) को भुवनेश्वर सर्कल का आरसीसीएफ नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें चिल्का विकास प्राधिकरण (सीडीए) के मुख्य कार्यकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।





