
x
Bhubaneswar भुवनेश्वर: ओडिशा के खेल मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने ओडिशा रिसर्च सेंटर और टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान के बीच हुए करार को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताया है। सूर्यवंशी सूरज ने कहा, "ओडिशा के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक है। ओडिशा रिसर्च सेंटर और टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ है। ओडिशा की ऐतिहासिक संस्कृति और मौजूदा स्थिति जैसे सांस्कृतिक विविधता, अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाते हुए 2036 में ओडिशा को विकसित बनाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने रखा है।"
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप फाइनल मुकाबले के लिए सूरज ने भारतीय टीम को शुभकामना दी।
उन्होंने कहा कि भारतीय टीम एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराकर पहली बार खिताब जीतेगी।
एशिया कप के 41 साल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल खेला जाना है। मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। ग्रुप स्टेज और सुपर-4 में भारतीय टीम अजेय रही है। वहीं पाकिस्तान का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। पाकिस्तान पहले ग्रुप स्टेज और फिर सुपर-4 में भारतीय टीम से हार चुकी है। वहीं, सुपर-4 में पाकिस्तान ने श्रीलंका और बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप की सबसे सफल टीम है। टीम इंडिया 8 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है। श्रीलंका ने एशिया कप का खिताब 6 बार जीता है। श्रीलंका एशिया कप इतिहास की दूसरी सफल टीम है। पाकिस्तान सिर्फ 2 बार एशिया कप जीत सकी है।
आखिरी बार एशिया कप 2023 में वनडे फॉर्मेट में खेला गया था। फाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। एशिया कप का फॉर्मेट उसके बाद होने वाले आईसीसी विश्व कप के फॉर्मेट के मुताबिक निर्धारित होता है। अगला आईसीसी विश्व कप टी20 फॉर्मेट का है, जो 2026 में खेला जाएगा। इसलिए एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जा गया।
Tagsओडिशा रिसर्च सेंटरटाटा सामाजिक विज्ञान संस्थानएमओयूओडिशा विकाससूर्यवंशी सूरजएशिया कप 2025भारत-पाकिस्तान फाइनलटीम इंडियाटी20 फॉर्मेटक्रिकेट खिताबजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





