Bhubaneswar भुवनेश्वर। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंक मेडिकल कंसल्टेंट (बीएमसी) के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आरबीआई ने बैंक के चिकित्सा सलाहकार (बीएमसी) के जिन 2 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उसके लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,000 रुपए प्रति घंटा के हिसाब से होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद 'क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिजर्व बैंक, पंडित जवाहरलाल नेहरू मार्ग, भुवनेश्वर-751001' के पते पर तय लास्ट डेट या उससे पहले तक डाक कर दें। वहीं, कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, वहां संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ट नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
Tagsआरबीआई भर्तीबैंक मेडिकल कंसल्टेंटबीएमसीआवेदन प्रक्रियाएमबीबीएस डिग्रीभुवनेश्वरऑफलाइन आवेदनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





