ओडिशा

दिव्य जीवन संघ राउरकेला की ओर से छेंड कालोनी स्थित स्वामी शिवानंद आश्रम में किया गया गीता जयंती का आयोजन

Gulabi
16 Dec 2021 11:39 AM GMT
दिव्य जीवन संघ राउरकेला की ओर से छेंड कालोनी स्थित स्वामी शिवानंद आश्रम में किया गया गीता जयंती का आयोजन
x
शिवानंद आश्रम में किया गया गीता जयंती का आयोजन
राउरकेला: दिव्य जीवन संघ राउरकेला की ओर से छेंड कालोनी स्थित स्वामी शिवानंद आश्रम में गीता जयंती का आयोजन किया गया। इसमें चिन्मय मिशन की ब्रह्मचारिणी प्रतिभा चैतन्य मुख्य प्रचारक के रूप में शामिल हुई। उन्होंने इस मौके पर कहा कि युद्ध के आरंभ में श्रीकृष्ण ने अपने प्रिय मित्र अर्जुन को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन भागवत गीता के माध्यम से ज्ञान चक्षु खोले थे। इस लिए इस दिन को गीता जयंती के रूप में मनाया जाता है। भागवत गीता के माध्यम से सांसारिक जीवन तथा अनेक विषयों को गीता के माध्यम से अर्जुन को शिक्षा दी थी। इसका दैनिक पठन व अध्ययन से मनुष्य को आलौकिक आनंद की प्राप्ति होने की बात उन्होंने कही। कार्यक्रम में सचिव रवीन्द्र पांडव ने गीता जयंती पालन पर अपने विचार रखे।
उन्होंने कहा कि इसके पाठ से धार्मिक, सांस्कृतिक, कार्मिक, संसार में सुख की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को कर्म के आधार पर फल की प्राप्ति होती है इस लिए मनुष्य को कभी भी अपने कर्म में लाभ व हानि का आकलन नहीं करना चाहिए। इस मौके पर गुरुपाद पूजा एवं शांतिपाठ का भी आयोजन हुआ।

Next Story