ओडिशा

चौथा राष्ट्रीय ताइक्वांडो टूर्नामेंट, राज्य के 28 प्रतिभाशाली खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Gulabi
30 Dec 2021 5:44 AM GMT
चौथा राष्ट्रीय ताइक्वांडो टूर्नामेंट, राज्य के 28 प्रतिभाशाली खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
x
मुकेश कुमार साहू और ओडिशा ताइक्वांडो यूनियन के सह सचिव आनंद कुमार सुना के नेतृत्व में ओडिशा टीम मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गई है
राउरकेला : चौथा राष्ट्रीय ताइक्वांडो टूर्नामेंट, भारतीय ताइक्वांडो संघ द्वारा मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा नगर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे मंगल भवन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें ओडिशा राज्य के 28 प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मुकेश कुमार साहू और ओडिशा ताइक्वांडो यूनियन के सह सचिव आनंद कुमार सुना के नेतृत्व में ओडिशा टीम मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गई है। दो दिवसीय यह टूर्नामेंट 31 दिसंबर तक चलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने गए पुरुष व महिला खिलाड़ियों में सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला से खीरोदिनी बारिक, कौशिक कुमार, सौम्यरंजन महंती, आयुष नाग, उदय मिज, अमन मुंडा, रौनक रहमान खान, सतीश चंद्र बारिक व बीरमित्रपुर से सौम्यरंजन दास, गौतम सेठी, ईशान मित्तल, अनिकेत साहू, निखिल ओराम, श्लोक दोदराजका, आकांक्षा नाग, मोनालिसा एक्का, स्वाति प्रधान शामिल है। वहीं, बलांगीर के टिटिलागढ़ से मनुनी चौहान, गुनगुन बेहरा, स्नेहा महानंदिया, आदित्य बेहरा, सुहानी घारो, श्रेया साहू, समृद्धि पटेल, अंशुमन गहीर, स्वयं खमार, वर्षा महानंदा, संतोषिनी भोई व जगानंद षाडंगी भुवनेश्वर से हैं। राउरकेला से मुख्य कोच सुनीता पति, बीरमित्रपुर से समीर लुगुन, तनीषा इंदुआर व बलांगीर से देवानंद चौहान भी टीम के साथ गए हैं।
Next Story