ओडिशा

ताल्लुक कानून सेवा कमेटी पानपोष की ओर से चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन

Gulabi
13 Dec 2021 7:10 PM IST
ताल्लुक कानून सेवा कमेटी पानपोष की ओर से चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन
x
चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन
राउरकेला : ताल्लुक कानून सेवा कमेटी पानपोष की ओर से चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला जज सह जिला ताल्लुक कानून सेवा कमेटी के अध्यक्ष शुभदर्शी पटनायक की अध्यक्षता में आयोजित इस लोक अदालत में 331 मामलों का निपटारा कर 6,58,63,598 रुपये का जुर्माना भरने का निर्देश दिया गया।
नगर के बिरजापाली स्थित कोर्ट परिसर में आयोजित लोक अदालत में प्रथम बेंच में मोटर दुर्घटना मामलों पर न्यायाधीश शुभदर्शी पटनायक के साथ सदस्य बबीता महापात्र एवं इंद्रमणि जेना जबकि द्वितीय बेंच में मोटर दुर्घटना पर जज डा. वी सुजाता के साथ सदस्य स्नेहलता पटनायक व सदस्य वैष्णवचरण नायक ने मामलों का निपटारा किया। मोटर यान संबंधित 53 मामलों का निपटारा किया गया एवं बीमा कंपनी से 3,33,87,000 रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया गया है। लोक अदालत में 21 चेक बाउंस मामलों का निपटारा कर 2,10,49,154 रुपये प्रदान करने का निर्देश दिया गया। इसी तरह से आधा दर्जन आपराधिक मामलों का समाधान कर 1.17 लाख रुपये तथा अन्य अपराध के 211 मामलों में 1,955 रुपये देने का निर्देश दिया गया। रुपये वसूली के 15 मामलों का समाधान किया गया व 1,12,36,789 रुपये देने का निर्देश दिया गया है। दस दीवानी मामलों का भी निपटारा किया गया। इसमें 71,700 रुपये प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। एससीजेएम प्रदीप कुमारप बेहरा, सीनियर सिविल जज नरोत्तम सेठी, एसडीजेएम रंजन कुमार प्रधान, सिविल जज रजत पंडा, जेएमएफसी ग्रामांचल सिद्धार्थ शंकर सेनापति, जेएमएफसी सौरभ शर्मा, सौरभ सागर प्रधान, उमाकांत बेहरा ने इसका संचालन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश महापात्र, बीएन पड़िहारी, अमूल्य महापात्र, निर्मल स्वाईं, पांडव पात्र, मनोज पटनायक, सुशांत बारिक, राउरकेला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चंद्र बल, उपाध्यक्ष विष्मय दास, कोर्ट कर्मी सुज्ञान थनपति, संजय साहू, अश्विनी नायक, अनन्या बिस्वाल, नाथूराम नायक आदि ने सहयोग किया।
Next Story