
x
Odisha ओडिशा : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद विश्वाल की पत्नी उर्मिला विश्वाल (76) तथा बेटी अनीता विश्वाल (38) एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
रविवार शाम को अनुगुल जिले के किशोरनगर प्रखंड हंडपा थाना के समीप 55 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह दुर्घटना हुई है। हादसे में घायल मां एवं बेटी दोनों को अनुगुल जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, इसी हादसे में पूर्व विधायक अमर शतपथी तथा प्रभात त्रिपाठी भी बाल बाल बच गए हैं।जानकारी के मुताबिक सम्बलपुर की तरफ से अनुगुल की तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग से पूर्व विधायक अमर शतपथी व प्रभात त्रिपाठी एक कार से आ रहे थे।
हंडपा बाजार पार करते समय इनकी गाड़ी को पीछे से अन्य एक कार (ओडी23एन-5225) ने धक्का दिया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद विश्वाल के परिवार के सदस्य बैठे थे। हादसे में हेमानंद विश्वाल की पत्नी उर्मिला विश्वाल के सिर फट गया है, जबकि सीना एवं कमर में गम्भीर चोट लगी है। इसी तरह उनकी बेटी अनीता विश्वाल के सीने और सिर पर चोट लगी है। गाड़ी में हेमानंद की नातिन भी थी मगर उसे कोई विशेष चोट नहीं लगी है। सभी को पुलिस ने बचाकर अनुगुल जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल के सीडीएमओ गौरीशंकर बल ने कहा है कि सभी घायल की स्वास्थ्य स्थिति ठीक है। प्राथमिक इलाज के बाद इन्हें कटक एससीबी मेडिकल अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं आगे की गाड़ी में रहने वाले पूर्व विधायक अमर शतपथी एवं प्रभात त्रिपाठी पुरी तरह से सुरक्षित हैं। दोनों अन्य एक कार से भुवनेश्वर आ गए हैं।
Tagsसड़कहादसेपूर्वCMपत्नीबेटीघायलविधायकसुरक्षितRoadaccidentformerwifedaughterinjuredMLAsafeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





