ओडिशा

पिता ने तीन मासूम बच्चों की हत्या कर शव कुएं में फेंके...जाने क्या है मामला

Subhi
3 May 2022 3:46 AM GMT
पिता ने तीन मासूम बच्चों की हत्या कर शव कुएं में फेंके...जाने क्या है मामला
x
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने तीन मासूम बच्चों की हत्या कर शव को कुएं फेंक दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। मृतकों में दो माह व पांच वर्ष की बच्ची तथा दो वर्ष का एक बच्चा शामिल है।

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने तीन मासूम बच्चों की हत्या कर शव को कुएं फेंक दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। मृतकों में दो माह व पांच वर्ष की बच्ची तथा दो वर्ष का एक बच्चा शामिल है। बच्चों की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीनों बच्चों का शव कुएं से बरामद किया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जिले के कमंड गांव के कुलामुंडा टोला निवासी पांडूड मुंडा शनिवार रात शराब के नशे में घर लौटा। तभी पत्नी धुबली मुंडा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे आक्रोशित पांडूड कुल्हाड़ी लेकर धुबली की हत्या के लिए दौड़ा तो वह जान बचाने के लिए दौड़ कर दूर चली गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार

इधर, पत्नी के भागने पर उसका क्रोध और बढ़ गया। उसने पांच साल की बेटी सीमा मुंडा, दो साल के बेटे राजू मुंडा व दो महीने की बेटी को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद तीनों के शवों को कंबल में लपेट कर पास के कुएं में फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। मां धुबली जब घर लौटी तब तीनों बच्चे घर में नहीं मिले। जहां-तहां खून देख उसे किसी अनहोनी की आशंका हुई। इस बीच, रविवार की सुबह कुएं के पास कंबल और खून देख कर लोगों को कुएं में लाश होने का पता चला। चला। जानकारी मिलने पर कोइड़ा पुलिस साइंटिफिक टीम एवं अग्निशमन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। तीनों शवों को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फरार आरोपित की पुलिस तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले ओडिशा में शराब के नशे के सामने मां की ममता हार गई थी। जिस मां ने जन्म दिया, पालपोस कर बड़ा किया, उसी मां को शराब के नशे में धुत बेटे ने मौत के घाट उतार दिया था। बेटे को हत्या करते समय मां की ममता का थोड़ा भी ख्याल नहीं आया और कुल्हाड़ी से हमला कर नौ महीने तक अपनी कोख में पालने वाली मां की हत्या कर दी। मृतक मां का नाम गुरूवारी हेम्ब्रम है। बेटे का नाम लोस हेम्ब्रम है। घटना मयूरभंज जिले के रासगोविन्दपुर थाना क्षेत्र के चाकुलिया गांव की है।


Next Story