ओडिशा

ओडिशा से छत्तीसगढ़ खपाने ला रहे थे नकली नोट, 3 तस्कर गिरफ्तार

Admin2
11 Jun 2022 5:28 PM IST
ओडिशा से छत्तीसगढ़ खपाने ला रहे थे नकली नोट, 3 तस्कर गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : छत्तीसगढ़ में पड़ोसी राज्य ओडिशा से नकली नोट लाकर खपाने वाले 3 तस्करों को महासमुंद जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 500 और 200 के कुल 2 लाख 20 हजार 700 रुपये नकली नोट मिले हैं। आरोपी नोट लेकर दो बाइक से सरायपाली-बसना होते हुए महासमुंद जिले में पहुंचे थे। आरोपियों के नकली नोट खपाने वाले किसी गिरोह से जुड़े होने की संभावना है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

महासमुंद एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ओडिशा से नकली नोट लेकर निकले हैं, जिसके बाद सांकरा थाने को प्वाइंट दिया गया था। वाहन चेकिंग के दौरान 2 मोटर साइकिल क्रमांक CG 10 AW 2458 तथा CG 06 GS 9872 को सांकरा थाना क्षेत्र के परसवानी चौक पर रोका गया। बाइक चालक ने अपना नाम पुनीराम पटेल (38 वर्ष), निवासी ग्राम मलदी बलौदाबाजार, आलेख बरिहा (40 वर्ष) निवासी ग्राम भण्डारपुरी थाना- झारबंद जिला-बरगढ़ (ओडिशा) व प्रफुल्ल बारीक (24 वर्ष) निवासी ग्राम जेराभरन सांकरा महासमुंद का निवासी बताया। पुलिस टीम को पूछताछ में गोलमोल जवाब देने लगे। पुलिस की टीम ने जब संदिग्धों को जांच की तब, उनके पास बड़ी मात्रा में नकदी मिले। टीम ने नकदी के बारे में पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला। नोटों की जांच करने पर सभी नकली मिले।

सोर्स-livehindustan

Next Story