ओडिशा

गहिरमाथा अभयारण्य के नो फिशिंग जोन में आठ मछुआरे गिरफ्तार

Teja
21 Feb 2023 8:28 PM IST
गहिरमाथा अभयारण्य के नो फिशिंग जोन में आठ मछुआरे गिरफ्तार
x

केंद्रपाड़ा। ओडिशा में गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य के मध्य समुद्री निगरानी में सोमवार तड़के आठ मछुआरों को नो फिशिंग जोन में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य के प्रभारी रेंजर मानस कुमार दास ने बताया कि अभयारण्य के कर्मियों ने एक मछली पकड़ने वाली नौका को नो फिशिंग जोन में रोका और आठ मछुआरों को गिरफ्तार किया। वन कर्मियों ने गिरफ्तार मछुआरों के पास से लगभग एक क्विंटल मछली , 12 ट्रॉलिंग जाल, 01 वीएचएफ सेट और मछली पकड़ने के अन्य उपकरण भी जब्त किए।

गिरफ्तार मछुआरे केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर जिलों के निवासी हैं। इनके खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 27,29,31 के तहत मामला दर्ज किया गया है।श्री दास ने बताया कि गिरफ्तार किए गए मछुआरों को राजनगर की जेएमएफसी अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Next Story