ओडिशा

बलानी पंचायत में दिव्यांग युवक की पत्थर से कूचलकर हत्या, 4 गिरफ्तार

Gulabi
21 Feb 2022 10:30 AM IST
बलानी पंचायत में दिव्यांग युवक की पत्थर से कूचलकर हत्या, 4 गिरफ्तार
x
दिव्यांग युवक की पत्थर से कूचलकर हत्या
राउरकेला : लाठीकटा ब्लॉक के बलानी पंचायत में दिव्यांग युवक बुधिया टोप्पो की पत्थर से कूच कर हत्या के मामले की गुत्थी पुलिस द्वारा सुलझा ली है। महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने पर उसके बेटे समेत चार लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस इसकी जांच कर रही है। ब्राह्मणीतरंग थाना अंतर्गत अरवा झारबहाल गांव निवासी 40 वर्षीय बुधिया टोप्पो की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह घर से निकलकर बलानी की ओर चला गया था। वहां एक खेत में रक्त रंजित शव बरामद हुआ था। उसके चेहरे का हिस्सा पत्थर से कुचला हुआ था। शव होने की सूचना मिलने पर लाठीकटा पुलिस के द्वारा उसे जब्त किया गया तथा उसके भाई की प्राथमिकी के आधार पर घटना की जांच शुरू की थी। इस मामले में पुलिस द्वारा राजेन पुरोहित, संतोष एक्का, एतवा कुजूर एवं एक नाबालिग को पकड़ा। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि दिव्यांग बुधिया ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। इससे गुस्से में चारों ने मिलकर उसकी पिटाई करने के साथ ही पत्थर से कूच कर हत्या कर दी। पुलिस द्वारा आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया एवं घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त पत्थर को भी जब्त किया है।
Next Story