
x
जिलास्तरीय रोजगार मेला का आयोजन
संबलपुर : जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक और युवतियों के लिए आगामी 30 दिसंबर और 31 दिसंबर के दिन जिलास्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। इस मेला में पांचवी से लेकर स्नातक पास समेत डिप्लोमा और आइटीआई उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष तक के उम्मीदवार हिस्सा ले सकेंगे।
संबलपुर स्थित आंचलिक सहायक नियोजन निदेशक की ओर से बताया गया है कि ओडिशा सरकार के दक्षता विकास प्राधिकरण और संबलपुर जिला प्रशासन की साझेदारी में बेरोजगारों के लिए इस दो दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिला के रेंगाली स्थित सूरजमल कॉलेज और रेढाखोल स्थित भीम भोई कॉलेज में 30 और 31 दिसंबर के दिन आयोजित इस मेला में हिस्सा लेने के इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदनपत्र के साथ शिक्षा व योग्यता प्रमाणपत्र, आधारकार्ड का •ोरॉक्स, दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ हिस्सा ले सकेंगे। इस मेला में ओडिशा समेत विभिन्न प्रदेशों से आए ़गैर सरकारी संस्था सीधे तौर पर या मामूली प्रशिक्षण के बाद योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति देंगे।
TagsDistrict level employment fair will be organized from tomorrow for educated unemployed youth and girls of the districtOrganized district level employment fair for educated unemployed youths and girls of the districtorganized district level employment fairdistrict level employment fairorganized district level employment fair for youths and girlsdistrict level employment fair for youth and girlsdistrict level employment fair for young men and women employmentwork for youth and girls
Next Story





