ओडिशा

ओडिशा में बर्खास्त पुलिस कांस्टेबल के पास 7 करोड़ रुपये की संपत्ति, ऐसे हुआ खुलासा

Kunti Dhruw
1 Nov 2021 2:54 PM GMT
ओडिशा में बर्खास्त पुलिस कांस्टेबल के पास 7 करोड़ रुपये की संपत्ति, ऐसे हुआ खुलासा
x
ओडिशा पुलिस की सतर्कता इकाई ने बर्खास्त किये गए.

भुवनेश्वर, ओडिशा पुलिस की सतर्कता इकाई ने बर्खास्त किये गए एक कांस्टेबल के पास सात करोड़ रुपये की संपत्ति होने का पता लगाया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि भुवनेश्वर-कटक पुलिस आयुक्तालय के तहत कांस्टेबल प्रसन्न कुमार बेहरा को राज्य की राजधानी में अवैध तरीके से बार का संचालन करते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बेहरा के विरुद्ध अन्य कई प्रकार की विभागीय और आपराधिक जांच भी चल रही है।एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि ओडिशा में कई स्थानों पर तीन दिन तक चले तलाशी अभियान के बाद बेहरा और उसके परिजनों के पास आय से अधिक संपत्ति पाई गई, जिसका मूल्य 6,07,15,057 रुपये आंका गया है। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।



Next Story