ओडिशा

चक्रवात 'अकवान' हुआ कमजोर, मध्य ओडिशा के ऊपर बना स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र

jantaserishta.com
21 Nov 2026 8:31 AM IST
चक्रवात अकवान हुआ कमजोर, मध्य ओडिशा के ऊपर बना स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र
x
भुवनेश्वर: ओडिशा के तटों से होकर गुजरने के बाद चक्रवाती तूफान 'अकवान' कमजोर पड़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे चक्रवात 'अकवान' कमजोर होकर मध्य ओडिशा के ऊपर एक स्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया।
आईएमडी ने शनिवार रात 1.07 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट के जरिए बताया कि चक्रवात 'अकवान' राज्य के दक्षिणी तटीय हिस्से से उत्तर की ओर बढ़ने के बाद मध्य ओडिशा के ऊपर एक स्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, चक्रवात 'अकवान' के ओडिशा के ऊपर लगभग उत्तर की ओर बढ़ने के साथ-साथ अगले 6 घंटों के दौरान और कमजोर होकर एक 'लो प्रेशर एरिया' (कम दबाव का क्षेत्र) में तब्दील होने की संभावना है।
विभाग ने कहा कि इस सिस्टम से जुड़ा यह आखिरी अपडेट है। हालांकि, नेशनल वेदर फोरकास्टिंग सेंटर और संबंधित मौसम केंद्रों की ओर से इस सिस्टम के संबंध में नियमित बुलेटिन जारी रहेंगे।
इससे पहले, शुक्रवार दोपहर करीब पौने 2 बजे मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के पास मौजूद 'अकवान' पिछले छह घंटों के दौरान 26 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा था। सुबह 7.30 से 8.30 बजे के बीच यह 70-80 किमी प्रति घंटे की हवा की गति के साथ गोपालपुर के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार कर चुका था।
यह तूफान दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाकों और उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में केंद्रित था। यह गोपालपुर (ओडिशा) के पास, कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से लगभग 120 किमी उत्तर-पूर्व में, पुरी (ओडिशा) से 130 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में और विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 230 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story