
x
नगर में स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए किक स्टार्ट हेल्थ क्लब की ओर से रन टू द हेल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया
राजगांगपुर : नगर में स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए किक स्टार्ट हेल्थ क्लब की ओर से रन टू द हेल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके लिए निकली साइकिल रैली में 130 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। ओसीएल से निकलकर पहाड़ी मंदिर तक लोग गए और वहां पर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के साथ दूसरों को सहयोग करने का संदेश दिया।
रन टू द हेल्प कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीपीओ डा. शशांक शेखर बेउरा सहित सम्मानित अतिथि डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड के कार्यकारी अधिकारी चेतन श्रीवास्तव, अश्विनी डालमिया, प्रीति गणेश, डालमिया विद्यामंदिर के प्राचार्य राघवेन्द्र द्विवेदी शामिल हुए। साइकिल रैली ओसीएल से निकलकर मेन रोड होते हुए करीब छह किलोमीटर दूरी तय कर पहाड़ी मंदिर पहुंची। यहां प्रतिभागियों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरतमंद लोगों को सहयोग करने का संदेश दिया। साथ ही आशादीप अस्पताल में भर्ती ट्यूमर पीड़ित महिला को आपरेशन एवं चिकित्सा के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता भी दी गई। इस मौके पर बच्चों के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया एवं विजेताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। मनीषा सर्राफ, अनुज सर्राफ, अनुज सर्राफ, अनुष्का, सुभद्रा षाड़ंगी आदि लोगों ने कार्यक्रम आयोजन में सहयोग किया।
Next Story





