ओडिशा

ओडिशा में 2000 के नीचे आए कोरोना मामले, 20 की मौत

Gulabi
7 Feb 2022 11:20 AM GMT
ओडिशा में 2000 के नीचे आए कोरोना मामले, 20 की मौत
x
2000 के नीचे आए कोरोना मामले
राज्य में दैनिक कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। प्रदेश में आज 1 हजार 497 लोग संक्रमित मिले हैं। नए संक्रमित मरीजों में 874 स्थानीय लोग हैं जबकि 623 स्थानीय लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें शून्य से 18 साल आयु के 283 लोग संक्रमित हुए हैं। यदि स्वस्थ होने वाले मरीजों की बात की जाए तो प्रदेश में आज 3 हजार 624 लोग स्वस्थ हुए हैं ऐसे में सक्रिय मामले भी लगातार घट रहे हैं। वहीं 20 लोगों की मौत कोरोना से होने की जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई है।
जानकारी के मुताबिक प्रदेश में संक्रमित पाए गए 1497 नए मरीजों में से अन्गुल जिले से 71, बालेश्वर जिले से 50, बरगढ़ जिले से 22, भद्रक जिले से 19, बलांगीर जिले से 22, बौद्ध जिले से 32, कटक जिले से 69, देवगढ़ जिले से 62, ढेंकनाल जिले से 27, गजपति जिले से 45, गंजम जिले से 8, जगतसिंहपुर जिले से 24, जाजपुर जिले से 64, झारसुगुड़ा जिले से 75, कालाहांडी जिले से 38, कंधमाल जिले से 31, केंद्रपाड़ा जिले से 16, केन्दुझर जिले से 42, खुर्दा जिले से 251, कोरापुट जिले से 66, मलकानगिरी जिले से 7, मयूरभंज जिले से 35, नवरंगपुर जिले से 34, नयागढ़ जिले से 56, नुआपाड़ा जिले से 23, पुरी जिले से 37, रायगड़ा जिले से 52, संबलपुर जिले से 59, सोनपुर जिले से 6, सुंदरगढ़ जिले से 101 तथा राज्य पूल से 53 नए संक्रमित मरीज की पहचान हुई है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग ने आज पुन: कोरोना से 20 लोगों की मृत्यु होने की जानकारी दी है। इसमें खुर्दा जिले से 7, कालाहांडी जिले से 4, कटक जिले से 3, जगतसिंहपुर जिले से 2, नयागड़ जिले से 2, जाजपुर जिले से 1, केन्द्रापड़ा जिले से 1, रायगड़ा जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है। इसी के साथ कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 8754 हो गई है।
गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 28043615 लोगों का कोविड परीक्षण हुआ है। इसमें से 1268308 लोग पाजिटिव मिले हैं। 1237976 लोग स्वस्थ हो गए हैं जबकि 21525 सक्रिय मामले है। राज्य में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 8754 हो गई है।

Next Story