कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पार्टी को बड़ा झटका

भुवनेश्वर: देश के कई राज्यों में आंतरिक कलह का सामना कर रही कांग्रेस को अब ओडिशा में करारा झटका लगा है। राज्य में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप माझी ने पार्टी छोड़ दी है। उनके बीजू जनता दल से जुड़ने के संकेत मिल रहे हैं। अगले साल की शुरुआत में राज्य में होने वाले पंचायत चुनावों से ठीक पहले पार्टी को यह झटका लगा है। प्रदीप माझी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए पत्र लिखा है। अपने पत्र में प्रदीप माझी ने लिखा, 'आपको बेहद सम्मान के साथ यह बताना चाहता हूं कि मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। यह जानकारी देते हुए मुझे बेहद दुख और दर्द है।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





