ओडिशा

सुंदरगढ़ जिले में धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया क्रिसमस

Gulabi
26 Dec 2021 5:53 AM GMT
सुंदरगढ़ जिले में धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया क्रिसमस
x
धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया क्रिसमस
राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले के शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शुक्रवार की शाम तथा शनिवार की सुबह गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया एवं एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। कोरोना गाइडलाइन जारी होने तथा पुलिस प्रशासन की सख्ती को देखते हुए सीमित लोगों की मौजूदगी में प्रार्थना हुई। वहीं लोग घरों में भी प्रार्थना किए। ग्रामीण क्षेत्रों में नाच गान चला एवं लोग क्रिसमस की खुशियां मनाये।
आदिवासी बहुल सुंदरगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ईसाईयों की संख्या अधिक है। रोमन कैथलिक चर्च से जुड़े लोगों ने हमीरपुर स्थित धर्मप्रांत मुख्यालय के चर्च के अलावा 45 से अधिक बड़े गिरजाघर तथा चार सौ से अधिक छोटे गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्म दिन की खुशियां मनायी गई। कोराना गाइडलाइन के चलते रात को कार्यक्रम नहीं हुआ पर शाम को एवं सुबह प्रार्थना सभा आयोजित कर औपचरिकता पूरी की गई। राउरकेला में हमीरपुर चर्च, झीरपानी चर्च, कोयलनगर चर्च, रेलवे कालोनी, सिविल टाउनशिप, शांति भवन, जलदा, बालीजोड़ी, बंडामुंडा, झारतरंग, वेदव्यास, कलुंगा, नुआगांव, हाथीबाड़ी, बीरमित्रपुर, कुआरमुंडा, रायबोगा, सलंगाबहाल, राजगांगपुर, कुसुमडेगी, सुंदरगढ़ समेत अन्य गिरजाघरों में विशेष कार्यक्रम हुआ। इन गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्म की झांकी चरनी के रूप में तैयार की गई थी। प्रार्थना के साथ यीशु चुमा का रस्म भी अदा किया गया गया। जन्म दिन पर प्रार्थना के बाद लोग एक दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दी। मोबाइल पर ऑन लाइन प्रार्थना भी हुआ। लोग मोबाइल पर क्रिसमस शुभकामना संदेश भी दिए। ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना गाइडलाइन की जानकारी नहीं होने के कारण लोग घरों के साथ साथ गिरजाघरों में भी सामूहिक प्रार्थना तथा कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस मौके पर नाच गान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
Next Story