
Odisha ओडिशा: उत्तर-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र अब एक अवसाद Depression में बदल गया है। यह अवसाद अब पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर, कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से लगभग 310 किलोमीटर पूर्व, गोपालपुर (ओडिशा) से 260 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व, पारादीप (ओडिशा) से 290 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और दीघा (पश्चिम बंगाल) से 410 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को जानकारी दी कि इस अवसाद के उत्तर-पश्चिम की ओर उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान एक गहरे अवसाद में तब्दील होने की संभावना है। IMD ने कहा, "इसके बाद, अगले दो दिनों के दौरान इसके उत्तर-ओडिशा-गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।"





