
Odisha ओडिशा : जनता भगवान है.जनता की सेवा करना भाजपा को सौभाग्य प्राप्त है और हम सत्ता के अहंकार के बिना पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं, यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कही। नड्डा ने शुक्रवार शाम कटक के बाली जतरा मैदान में आयोजित आयुष्मान भारत, गोपबंधु जन आरोग्य और आयुष्मान वयोवंदना स्वास्थ्य कार्यक्रमों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में आयुष्मान स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ किया और उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इसे लागू करने में अनिच्छुक थे और मोदी ने कई बार कहने के बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जनता की इच्छा के अनुसार सत्ता में आई भाजपा सरकार ने इस कार्यक्रम को शुरू किया है। उन्होंने कहा कि यह जनस्वास्थ्य के लिए संजीवनी के समान है।





