
x
Bhubaneswar भुवनेश्वर: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हाई-टेक स्क्वायर के पास एक महिला के कुआखाई नदी में कूदने की खबर है। घटना की जानकारी मिलने पर, मंचेश्वर और पहाला से फायर सर्विस की दो टीमें मौके पर पहुंचीं और नदी में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, महिला की पहचान और उसके इस कदम के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तलाशी अभियान जारी रखते हुए महिला की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।
Next Story





