ओडिशा

गायत्री परिवार की ओर से आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी आंदोलन में गंगाधरपल्ली में गर्भवती महिलाओं के लिए आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

Gulabi
17 Dec 2021 12:50 PM GMT
गायत्री परिवार की ओर से आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी आंदोलन में गंगाधरपल्ली में गर्भवती महिलाओं के लिए आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
x
गायत्री परिवार की ओर से आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी आंदोलन
राउरकेला : गायत्री परिवार की ओर से आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी आंदोलन में गंगाधरपल्ली में गर्भवती महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. पुष्पा देई ने महिलाओं को खानपान, रहन सहन, सावधानी बरतने समेत परेशानी होने पर चिकित्सक से संपर्क कर दवा लेने का परामर्श दिया।
कार्यक्रम में प्रियदर्शिनी महिला महाविद्यालय की व्याख्याता एवं गायत्री परिवार के इस आंदोलन के तीन जिलों की समन्वयक डॉ. मंजू शर्मा महापात्र ने कहा कि भावी माता अपना शारीरिक और मानसिक ख्याल रख सके और एक अच्छा स्वस्थ बच्चा हो जो हमारे समाज को, हमारे देश को मिल सके। उन्होंने मां नारी का महत्व समझाया। सम्मानित अतिथि समन्वित बाल विकास परियोजना अधिकारी कमला पात्र ने सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और महिलाओं से लाभ उठाने की अपील की। सामाजिक कार्यकर्ता निरुपमा बलियार सिंह ने लड़का व लड़की के भेद को दूर रखने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में महिलाएं, आंगनवाड़ी और आशा कर्मी के अलावा गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर-2 के नित्यानंद दास आदि लोगों का अहम योगदान रहा। आग लगने से घर का सामान जला : उदितनगर एलआइसी कालोनी में एक घर में अचानक आग लग गई। किसी तरह आग पर काबू पाया गया पर तब तक घर में रखा सामान जल चुका था। बिजली के शॉट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जतायी जा रही है।
राउरकेला महानगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी महेश्वर राणा एलआइसी कालोनी के पास घर में रहते थे। बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे उनके घर में अचानक आग लग गई। आग तेज होते देख पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश की एवं इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई। दमकल वाहिनी के कर्मी वहां पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक घर के कई सामान जल चुका था। विभाग की ओर से आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
Next Story