
x
Odisha ओडिशा: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को जानकारी दी कि उनकी सरकार की तरफ से नियुक्ति मेले का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस कार्यक्रम में हमारी सरकार की तरफ से सात हजार 293 युवकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। अब तक 37 हजार 325 युवाओं को सरकारी स्तर पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य ध्येय ओडिशा को समृद्ध ओडिशा बनाना है। इस दिशा में हमारी सरकार की तरफ से पूरी रूपरेखा निर्धारित की जा चुकी है, जिसे धरातल पर उतारने की दिशा में हम काम कर रहे हैं। मौजूदा समय में हमारी सरकार के विभागों में कई रिक्तियां हैं, जिन्हें भरने की दिशा में हम काम कर रहे हैं। इसके लिए हमें बड़ी संख्या में मेन पावर की जरूरत है। इसी को देखते हुए हम इन रिक्तियों को भरने के लिए बड़ी संख्या में युवाओं की नियुक्ति कर रहे हैं, ताकि राज्य के विकास को गति प्रदान हो सके। हम राज्य के विकास के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं कर सकते हैं। इसी दिशा में हम लोग काम कर रहे हैं।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि हम सरकारी विभागों के अलावा निजी विभागों में भी बड़ी संख्या में युवाओं की नियुक्त करेंगे, ताकि प्रदेश में प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट ओडिशा कार्यक्रम के जरिए राज्य में बड़ा निवेश आने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। हम लोगों ने डेढ़ लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी देने का फैसला किया है। इस संबंध में हमने पूरी रूपरेखा निर्धारित कर ली है, जिसे जल्द ही जमीन पर उतारा जाएगा। हम आगामी दिनों में ओडिशा में रोजगार के नए-नए साधन विकसित करेंगे। नई-नई नौकरियों के अवसर सृजित करेंगे। इससे हमारे राज्य के विकास की गति तेज होगी।
Tagsओडिशा सरकारमोहन चरण माझीनियुक्ति मेलारोजगारसरकारी नौकरीउत्कृष्ट ओडिशा कार्यक्रमयुवा रोजगाररिक्तियांविकास योजनाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





