ओडिशा

शहर के वार्ड नंबर 12 स्थित मिशन हाता निवासी किशोरी ने की खुदकुशी, घर में मिला शव

Gulabi
24 Dec 2021 5:40 PM IST
शहर के वार्ड नंबर 12 स्थित मिशन हाता निवासी किशोरी ने की खुदकुशी, घर में मिला शव
x
शहर के वार्ड नंबर 12 स्थित मिशन हाता निवासी एक किशोरी ने अपने घर में खुदकुशी कर ली
राजगांगपुर : शहर के वार्ड नंबर 12 स्थित मिशन हाता निवासी एक किशोरी ने अपने घर में खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची राजगांगपुर थाना की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की छानबीन कर रही है। मिशन हाता निवासी अमरीका शर्मा घर के बाहर काम कर रही थी। तभी घर के भीतर चींखने की की आवाज सुनकर वह अंदर गई तो देखा बेटी फंदे से लटकी हुई है। अमरीका चींख पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे तथा किशोरी को फंदे से निकालकर आशा नर्सिंग होम ले गए फिर वहां से सरकारी अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसकी सूचना मिलने पर पहुंची राजगांगपुर थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया तथा अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
Next Story