ओडिशा

प्रदेश अध्यक्ष ओडिशा अध्यक्ष कमले ओराम की अगुवाई में किया गया खास सम्मेलन का आयोजन

Gulabi
3 Feb 2022 5:43 AM GMT
प्रदेश अध्यक्ष ओडिशा अध्यक्ष कमले ओराम की अगुवाई में किया गया खास सम्मेलन का आयोजन
x
राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा का राज्य स्तरीय सम्मेलन उदितनगर स्थित सरना स्थल पर आयोजित किया गया
राउरकेला : राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा का राज्य स्तरीय सम्मेलन उदितनगर स्थित सरना स्थल पर आयोजित किया गया। इसमें धर्मगुरु धर्म गुरु बंधन तिग्गा ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने इसके लिए सामाजिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा इसके लिए पूरे क्षेत्र में अभियान चलाने का आह्वान किया। गांव गांव में जाकर संगठन से लोगों को जोड़ने एवं धर्म सभा के आयोजन करने की बात उन्होंने कही।
उदितनगर सरना स्थल पर ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष ओडिशा अध्यक्ष कमले ओराम की अगुवाई में सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें संगठन को पंजीकरण मिलने के बाद इसके अधीन बैंक खाता खोलने एवं विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा की गई। जिला, पंचायत व गांव स्तर पर भी संगठन बनाने पर जोर दिया गया। इसमें प्रतिनिधि नारायण ओराम, राजेश खलको, संजय पहान, सीताराम भगत, विद्यासागर केरकेटटा ने भी अपने विचार रखे। इसके बाद सर्वसम्मति से विभिन्न विषयों पर मार्ग दर्शन के लिए सलाहकार परिषद का गठन किया गया। इसमें डीडी तिर्की, नंदमणि टोप्पो, एतवा ओराम, तुड़का भगत, देवानंद तिर्की को शामिल किया गया है। राजी पड़हा ओडिशा राज्य स्तरीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष मनीलाल केरकेटटा, कार्यकारी अध्यक्ष बालकृष्ण एक्का, उपाध्यक्ष गजेन्द्र गिद्धि, धनेश्वर तिर्की, मंगू किस्पोटा, मंगू मिज, महासचिव सुशील कुमार लकड़ा, सचिव हेमा एक्का, गोनरे केरकेटटा, सुरेन एक्का, कोषाध्यक्ष बुउू केरकेटटा, सह कोषाध्यक्ष जौरन कुजूर, कार्यकारिणी सदस्य हीरालाल ओराम, मंगल ओराम, करमा ओराम, हुंदरा किस्पोटा, जगदेव तिर्की आदि को शामिल किया गया है। नए पदाधिकारियों का स्वागत करने के साथ ही जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
Next Story