ओडिशा

साल 2021 में पुलिस हिफाजत से 9 अभियुक्त फरार

Gulabi
23 Dec 2021 2:43 PM GMT
साल 2021 में पुलिस हिफाजत से 9 अभियुक्त फरार
x
राजधानी भुवनेश्वर में अपराध कम होने के साथ ही पुलिस अभियुक्तों को दबोचने में सफल हुई है
राजधानी भुवनेश्वर में अपराध कम होने के साथ ही पुलिस अभियुक्तों को दबोचने में सफल हुई है। हत्या से लेकर चोरी में शामिल अभियुक्तों को पकड़ने के साथ ही उन्हें कोर्ट में हाजिर करने के लिए पुलिस सख्त व्यवस्था कर रही है। किन्तु कुछ अभियुक्त चालांकि से जेल से फरार हो जाने में सफल हो गए हैं। कभी जेल से कोर्ट ले जाते समय तो कभी जेल से तो कभी अस्पताल में इलाज के दौरान अभियुक्त फरार गए हैं। इस तरह से एक साल में कमिश्नरेट पुलिस क्षेत्र के विभिन्न थानों से 9 अभियुक्त हिफाजत से फरार हुए हैं। हालांकि इसमें से 5 अभियुक्तों को पुलिस पकड़ने में सफल हुई है जबकि 4 अभियुक्त भी फरार हैं।
प्राप्त सूचना के मुताबिक चंदका थाना क्षेत्र से 3, कैपिटल थाना क्षेत्र से 2 अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार हुए हैं जबकि तमांडो, खंडगिरी, भरतपुर एवं चन्द्रशेखरपुर थाना क्षेत्र एक-एक अभियुक्त पुलिस हिफाजत से फरार होने में सफल हुए हैं। हालांकि फारर होने वाले 9 अभियुक्तों में से 5 को पुलिस ने पुन: गिरफ्तार कर लिया है। चन्दका पुलिस ने फरार हुए दो अभियुक्तों को दुबारा पकड़ा है जबकि तमाण्डो, कैपिटल एवं चन्द्रशेखरपुर थाना पुलिस ने एक-एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुन: हाजत में डाल दिया है। उसी तरह से जांच प्रक्रिया खत्म कर कैपिटल, तमाण्डो एवं चंदका थाना पुलिस ने चार्जसीट दाखिल कर दिया है। हालांकि अभी भी 6 मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं कर पायी है कमिश्नरेट पुलिस। वहीं कैपिटल, भरतपुर, खंडगिरी एवं चन्दका थाना से पुलिस हिफाजत से फरार 4 अभियुक्त के खिलाफ 224 दफा में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
इस संबंध में भुवनेश्वर डीसीपी उमाशंकर दास ने कहा है कि पुलिस हिफाजत से अभियुक्त पुलिस की लापरवाही या फिर अन्य कारण से फरार हुए हैं। इस साल 9 अभियुक्त फरार हुए हैं, इसमें से 5 को पुन: पकड़ लिया गया है। आगामी दिनों में जेल एवं कोर्ट में हाजिर करते समय सुरक्षा व्यवस्था को सख्त की जाएगी। पुलिस हिफाजत से फरार होने के मामले में दायित्व में रहने वाले पुलिस कर्मचारी का दोष साबित होने पर उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बहुत जल्द कमिश्नरेट पुलिस के शहरी क्षेत्र के सभी थानों में सीसीटीवी लगाया जाएगा।
जेल से फरार पुराने अभियुक्तों को पकड़ने का दायित्व स्पेशल स्क्वाड को
जेल से फरार पुराने अभियुक्तों को पकड़ने का दायित्व स्पेशल स्क्वाड को दिया गया है। उसी तरह से जेल से फरार अभियुक्त मामले में दायित्व में लापरवाही बरतने वाले 15 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। वहीं पिछले 10 साल में राजधानी से 33 अभियुक्त फरार हुए हैं। बरगड़ थाना क्षेत्र से 7, खंडगिरी थाना क्षेत्र से 4, चन्द्रशेखरपुर थाना क्षेत्र से 3, तमांडो थाना क्षेत्र से 3 अभियुक्त फरार हुए हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट, इनफोसिटी, कैपिटल, लक्ष्मीसागर, एयरफिल्ड, नुआपल्ली, बालीअंता थाना क्षेत्र से दो-दो अभियुक्तों के फरार होने की सूचना मिली है।
Next Story