छात्रावासों में रहने वाले 64 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित, अधिकारियों ने दी जानकारी

रायगढ़: ओडिशा के रायगढ़ जिले के दो छात्रावासों में रहने वाले 64 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस बीच राज्य में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 71 नए मामले सामने आए हैं. अधिकारियों ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लोगो की कुल संख्या 12,88,202 हो गई है. संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया, लिहाजा मृतकों की कुल संख्या अब भी 9,126 है. उन्होंने कहा कि राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 160 है जबकि 12,78,863 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





