
x
मयूरभंज : (5टी) सचिव वी.के. पांडियन ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देशानुसार आज मयूरभंज जिले का दौरा किया।
5टी सचिव ने मयूरभंज जिले में पर्यटन क्षेत्र के विकास के संबंध में विभिन्न सरकारी अधिकारियों और आम लोगों के साथ चर्चा की।
ओडिशा सरकार अपने 5टी परिवर्तन कार्यक्रम के तहत राज्य के प्रमुख विरासत पर्यटन स्थलों के पुनर्विकास की योजना बना रही है।
पांडियन ने विभिन्न पर्यटन स्थलों का दौरा किया और पर्यटकों और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने पर्यटन विभाग से पर्यटकों के लिए अधोसंरचना और सुविधाएं विकसित करने को कहा।
उन्होंने मां खिचकेश्वरी मंदिर का भी दौरा किया और सेवायतों और अन्य हितधारकों के साथ बातचीत की।
Next Story