ओडिशा

पटाखों के ढेर में विस्फोट से50 लोग झुलसे

Teja
24 Nov 2022 11:59 PM IST
पटाखों के ढेर में विस्फोट से50 लोग झुलसे
x

केंद्रपाड़ा। ओडिसा राज्य में पटाखों के ढेर में विस्फोट हो जाने से 50 लोग झुलस गए। यह दुर्घटना पटाखे फोड़ने के दौरान हुई।यहां केंद्रपाड़ा जिले के बलिया बाजार में भगवान कार्तिकेश्वर की मूर्ति विसर्जन समारोह के दौरान पटाखे फोड़ने के दौरान यह हादसा हो गया। घटना में करीब 50 लोग झुलस गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें 25 बुरी तरह झुलसे हैं।

केंद्रपाड़ा के डीएम अमृत ऋतुराज ने बताया कि विसर्जन स्थल पर विभिन्न पूजा पंडालों में पटाखे फोड़ने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। उसी दौरान आतिशबाजी से निकली एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर जा गिरी जिससे विस्फोट हो गया और लोग झुलस गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने झुलसे लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।यहां के डॉक्टरों ने कई लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें एससीबी मेडिकल कॉलेज और कटक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि 20 से अधिक रॉकेट एक साथ जलाए गए थे

जिसके बाद विस्फोट हुआ और हर जगह आग दिख रही थी।एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने जले हुए मरीजों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की है।बलिया क्षेत्र में संक्रांति के बाद कार्तिकेश्वर मूर्ति विसर्जन बड़े पैमाने पर उत्सव के साथ होता है। बुधवार रात करीब 9 बजे आतिशबाजी का शो चल रहा था तभी कुछ रॉकेट पटाखों के भंडार में जा गिरे जिससे सीरियल विस्फोट हुआ। मौके पर मौजूद 50 से अधिक लोग झुलस गए और उनमें से कुछ जो विस्फोट स्थल के करीब थे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।

Next Story