ओडिशा

संबलपुर महानगर निगम क्षेत्र में मिले कोरोना वायरस के 322 मामले

Gulabi
9 Jan 2022 11:01 AM GMT
संबलपुर महानगर निगम क्षेत्र में मिले कोरोना वायरस के 322 मामले
x
संबलपुर जिला में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा शुक्रवार के मुकाबले दोगुना से अधिक रहा
संबलपुर : शनिवार के दिन, संबलपुर जिला में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा शुक्रवार के मुकाबले दोगुना से अधिक रहा। जिले में मिले 372 संक्रमितों में से सर्वाधिक 322 संक्रमित संबलपुर महानगर निगम इलाके के हैं, जबकि 50 संक्रमित नौ ब्लॉक से हैं। शहरांचल में संक्रमण की ऐसी रफ्तार को देखते हुए शनिवार की सुबह से जिला प्रशासन, पुलिस और महानगर निगम की ओर से एहतियात के तौर पर कई पाबंदी लगानी शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन के सूत्र के अनुसार, जिला के रेढाखोल ब्लॉक से 11, रेंगाली ब्लॉक से 9, जुजुमुरा ब्लॉक से 8, मानेश्वर ब्लॉक से 6, धनकौड़ा और बामड़ा ब्लॉक से 5- 5, जमनकिरा ब्लॉक से 4 समेत नाकटीदेऊल और कुचिडा ब्लॉक से एक- एक संक्रमित मिले।

Next Story