स्कूल की 26 छात्राएं मिली कोरोना पॉजिटिव, परिजनों में मचा हड़कंप

भुवनेश्वर: ओड़िशा में ऑफ़लाइन क्लासेज़ के फिर से शुरू होने और स्कूलों के खुलने के बाद से स्टूडेंट्स के बीच कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. राज्य के सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के 53 छात्र और मेडिकल कॉलेज के अन्य 29 छात्रों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आज (शनिवार) यानी 27 नवंबर को मयूरभंज जिले के चमकपुर आदिवासी आवासीय स्कूल की 26 छात्राएं Covid-19 पॉजिटिव पाई गई हैं. अधिकांश छात्राओं में सर्दी और खांसी के लक्षण दिखाई दिए जिसके बाद कोरोना टेस्ट किया गया. सभी संक्रमित छात्राओं को संस्थान परिसर में ही आइसोलेशन में रखा गया है और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





