रेलवे स्टेशन पर एक यात्री से 24 लाख जब्त, 10 और 20 रुपये के नोट से भरा था बैग

कटक: आमतौर पर बड़े नोट यानी काला धन(Black Money) छुपाने की वजह बनते रहे हैं। इसी वजह से 8 नवंबर, 2016 की रात से भारत सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोटों का चलन बंद कर दिया था। यानी नोटबंदी(विमुद्रीकरण- Demonetisation) कर दी थी। लेकिन ओडिशा के कटक में 4 बैग से मिले 10 और 20 रुपए के 24.5 लाख के नोटों ने आयकर विभाग(Income tax department) को चौंका दिया है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने राजधानी एक्सप्रेस से 24.5 लाख रुपये के 4 बैग ज़ब्त किए। बैग में से 10 और 20 रुपये मूल्य के नोट मिले हैं। ये भुवनेश्वर से दिल्ली ले जाए जा रहे थे। RPF ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। इसकी सूचना आयकर विभाग को भी दी गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





