ओडिशा

रांची में होने वाली राष्ट्रीय सब- जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए संबलपुर की 2 महिला खिलाड़ी हुई रवाना

Gulabi
15 Dec 2021 12:27 PM GMT
रांची में होने वाली राष्ट्रीय सब- जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए संबलपुर की 2 महिला खिलाड़ी हुई रवाना
x
संबलपुर की 2 महिला खिलाड़ी हुई रवाना
संबलपुर : झारखंड की राजधानी रांची में होने वाली राष्ट्रीय सब- जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए संबलपुर की दो महिला खिलाड़ी रांची रवाना हो चुकी हैं। यह दोनों खिलाड़ी स्थानीय शाओलिन कुंग- फू वुशू एसोसिएशन की छात्रा हैं। एसोसिएशन के सचिव सुभाषचंद्र बेहरा के अनुसार, प्रतीक्षा बराल और आंशिका झुनझुनवाला ने हाल ही में भुवनेश्वर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए योग्य मनोनीत हुईं थी। उन्हें शुभकामना देकर रांची रवाना करते समय संबलपुर कुश्ती संघ के सचिव रवि पटनायक समेत प्रशिक्षक सोनू प्रसाद सोनार और एसोसिएशन के सचिव बेहरा आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
Next Story