
x
Odisha ओडिशा। डायन प्रथा और अंधविश्वास जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से मयूरभंज जिले में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ईस्टर्न रेंज बालेश्वर द्वारा CAAW Bhubaneswar के सहयोग से किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और समाज के विभिन्न वर्गों को जागरूक करना तथा ऐसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ प्रभावी रणनीति तैयार करना रहा।
ईस्टर्न रेंज के डीआईजी Pinak Mishra ने कार्यशाला के दौरान बताया कि इस पहल का मकसद डायन प्रथा, जादूटोना और अन्य अंधविश्वासी प्रथाओं से जुड़े मामलों को गंभीरता से समझना और उनकी रोकथाम के लिए संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करना है। उन्होंने कहा कि सत्र में करीब 100 पुलिस अधिकारी शामिल हुए हैं। इसके अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।
डीआईजी ने यह भी बताया कि कार्यशाला में अनुभवी संसाधन व्यक्तियों (रिसोर्स पर्सन) को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने लंबे समय से इस विषय पर कार्य किया है। उनके अनुभव और सुझाव पुलिस अधिकारियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे।
कार्यशाला के माध्यम से अधिकारियों को यह समझाने पर जोर दिया गया कि डायन प्रथा जैसी घटनाएं केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और शिक्षा से जुड़ा विषय भी हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने समाज में फैले अंधविश्वास के खिलाफ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
Tagsमयूरभंजओडिशा पुलिसडायन प्रथा रोकथामपिनाक मिश्राजागरूकता कार्यशालाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





