Noida: एक ही दिन में चार आत्महत्या, दो विवाहित महिलाएं भी शामिल

नोएडा: जनपद गौतमबुद्व नगर के नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो विवाहिता समेत चार लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। वहीं पति और जेठानी के अवैध संबंधो के चलते एक महिला द्वारा दो बच्चों समेत आत्महत्या करने में मामले में बिसरख थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के निठारी गांव में रहने वाले आमिर नायक पुत्र सनातन नायक उम्र 30 वर्ष ने सोमवार को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद उसने आत्महत्या किया है।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में रहने वाली दिव्या यादव उम्र 19 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना बादलपुर क्षेत्र के दुजाना गांव में रहने वाले हरदत्त सिंह पुत्र महेश चंद्र उम्र 48 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाली सपना पत्नी दशरथ उम्र 21 वर्ष निवासी चिपियाना खुर्द ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसके अलावा गत दिनों थाना बिसरख क्षेत्र के पुराना हैबतपुर में रहने वाली एक महिला द्वारा अपने दो बच्चों के संग फंदे से लटक कर आत्महत्या करने के मामले में उसके भाई दिलीप कुमार पुत्र गोरखनाथ दिवाकर निवासी जनपद लखनऊ ने महिला के पति और उसकी भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उसका आरोप है कि उसकी बहन के पति और जेठानी के बीच अवैध संबंध थे। जिस वजह से उसकी बहन ने आत्महत्या किया है। दिलीप कुमार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बहन आरती की शादी वर्ष 2012 में राजकुमार पुत्र रतीराम निवासी जनपद अमेठी के साथ हुई थी। पीड़ित के अनुसार उसकी बहन का पति राजकुमार उसकी बहन को पसंद नहीं करता था, तथा आए दिन उसके साथ मारपीट करता था।
पीड़ित के अनुसार इसी बीच उन्हें पता चला कि उसकी बहन के पति राजकुमार का उसकी सगी भाभी सावित्री से अवैध संबंध है। उनके अनुसार उसकी बहन ने यह बात उसे तथा उसकी बहन को बताई। उन लोगों ने राजकुमार को समझाया बुझाया लेकिन वह नहीं माना। पीड़ित के अनुसार उसकी बहन ने अपने पति और जेठानी को 3 अप्रैल को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसे मारा पीटा तथा कहा कि हम ऐसे ही रहेंगे, तुम्हें रहना है तो रहो नहीं तो जाकर मर जाओ।
पीड़ित के अनुसार इस बात से आजिज उसकी बहन ने अपनी 6 वर्षीय बेटी सोहनी, 4 वर्षीय बेटा रोहन तथा खुद को छत की रेलिंग से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर राजकुमार तथा सावित्री के खिलाफ भारतीय न्याया संहिता की धारा 108 तथा 85 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।





