राज्य

भारतीय प्रवासी की Dubai से मिली मृत्यु की खबर, परिजन सदमे में

Admin Delhi 1
16 Nov 2022 12:47 PM IST
भारतीय प्रवासी की Dubai से मिली मृत्यु की खबर, परिजन सदमे में
x

दिल्ली: दुबई समित अरब देशों में भारतीय कामगार बड़ी संख्या में काम करने के लिए जाते हैं। वहां पर काम कर रहे भारतीय कामगारों के साथ अप्रिय घटनाएं सामने आती रहती हैं। एक बार फिर से तरह की घटना सामने आई है। झारखंड की गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के अटका पारटांड के रहने वाले प्रवासी कामगार दिनेश रविदास दुबई में काम करने के लिए गए थे। 50 वर्षीय दिनेश करीब 3 महीने पहले दुबई गए थे।

केसीसी कंपनी में रसोइए का काम मिला था: बताते चलें कि दुबई में उन्हें केसीसी कंपनी में रसोइए का काम मिला था। कुछ दिन पहले उनकी तबियत खराब हो गई और बिगड़ती चली गई। उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, इलाज के दौरान ही उन्होंने अपना दम तोड दिया।

परिजन हुए बेहाल, नेता पहुंचे ढांढस बंधाने: घटना के जानकारी मिलते ही उनके परिजन बेहाल हैं। विधायक ने कंपनी के अधिकारियों से बात कर तुरंत पार्थिव शरीर घर भेजने की अपील की है। मृतक दिनेश के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक लड़का है।

Next Story