राज्य

नवविवाहिता ने की खुदकुशी

Soni
26 Feb 2022 7:02 PM IST
नवविवाहिता ने की खुदकुशी
x

फिरोजपुर में नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सिविल अस्पताल के क्वार्टर में एक विवाहिता ने छेड़खानी से परेशान होकर यह कदम उठाया है। मृतका की पहचान नेहा पत्नी गौरव चोपड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दिए बयान में मृतका की मां ने बताया कि एक लड़का बार-बार नेहा को फोन कर रहा था, लेकिन वह उसके फोन को काट दे रही थी। लगातार फोन करने के बाद नेहा ने आखिरकार कॉल सुनी और कहा कि तुम मुझे मरने के लिए क्यों मजबूर कर रहे हो ? इस फोन को काटने के बाद नेहा ने सिविल अस्पताल के क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना को पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story