राज्य

असम रायफल्स के नायब सूबेदार की हमलावरों ने गला काटकर की हत्या

Admin Delhi 1
17 Jun 2022 1:09 PM GMT
असम रायफल्स के नायब सूबेदार की हमलावरों ने गला काटकर की हत्या
x

बिहार क्राइम न्यूज़: कैमूर के चांद में मेन चौक के पास के एक मकान के बरामदे में सो रहे असम राइफल्स के नायब सूबेदार की हमलावरों ने गला काटकर हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह हत्या की जानकारी होने के बाद बाजार में सनसनी फैल गई। चांद प्रखंड मुख्यालय है। जहां घटना हुई वहां से पुलिस थाना महज चन्द कदम की दूरी पर है।हत्या के कारणों का पुलिस वर्जन अभी नहीं आया है।मृतक और मिस्त्री मजदूरों का विवाद चर्चा में है। मिली जानकारी के अनुसार सूबेदार शशिभूषण तिवारी चौक के पास अपना मकान बनवा रहे थे।वो छुट्टी लेकर मई माह में घर आए थे। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद निर्माणाधीन मकान के पास स्थित अपने भाई के मकान के बरामदे में सोए थे। रात में उनकी हत्या हो गई।हत्या का पता शुक्रवार की सुबह चला तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई ।फिर कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ ले गई।

जानकारी के मुताबिक चांद बाजार निवासी शशिभूषण तिवारी असम राइफल्स में नौकरी करते थे। पिछले एक माह से चांद बाजार में ही अपना मकान बनवाने में जुटे हुए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Next Story