नागालैंड

क्यों नहीं पहना हेलमेट ?

Rounak Dey
5 Jun 2023 5:52 PM GMT
क्यों नहीं पहना हेलमेट ?
x
साथ ही लोगों इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

नागालैंड | बीजेपी के नेता तेमजेन इमना अलोंग एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इमना ने फिर से अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के जरिए यूजर्स को लोट पोट कर दिया है। दरअसल, एक ट्विटर पोस्ट में बीजेपी लीडर हार्ले-डेविडसन बाइक पर एक शख्स के साथ बैठे दिख रहे हैं। तस्वीर में दोनों ही मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने हेलमेट नहीं पहना हुआ है। इसे लेकर यूजर की पोस्ट पर इमना ने बड़ा ही मजेदार कमेंट किया।

तेमजेन इमना ने लिखा, 'लोग कहेंगे Helmet क्यों नहीं? भाईसाहब, pose देने के लिए style चाहिए! P.S: Helmet के बिना सफर नहीं करने का!' बीजेपी लीडर की बात इंटरनेट यूजर्स को बहुत पसंद आई। बता दें कि इस ट्वीट पर 10 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। इस पर 4.3 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इसे 610 बार रीट्वीट किया गया है। साथ ही लोगों ने इस पर जमकर कमेंट किए हैं। कई यूजर्स के कमेंट भी बड़े दिलचस्प हैं।

Next Story